2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है और इस बार यानि 2023 में गांधी जयंती सोमवार का दिन पड़ रहा है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जंयती इस बार मनाई जाएगी.

महात्मा गांधी का जीवनी
Gandhi Jayanti 2023 : महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था और हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है और इस बार महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई जाएगी | और महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहन दास करमचंद गांधी था. और पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई थी.
और गांधी जी बचपन में गुजराती, संस्कृत, और अंग्रेज़ी भाषा का अध्ययन किया | और 1887 ई में कानून की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चले गए |
और इंग्लैंड से लौटने के बाद गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में एक भारतीय व्यापारी के लिए काम करना शुरू किया। और वहां पर उन्होंने भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। और सत्याग्रह और अहिंसा के सिद्धांतों का उपयोग करके भारतीयों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
और गांधी जी 1915 ई में भारत लौटे। और भारत में भी अंग्रेजों के खिलाफ सत्याग्रह और अहिंसा के सिद्धांतों का उपयोग करके स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। जिनमें असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, और भारत छोड़ो आंदोलन शामिल है |
और अंततः 15 अगस्त 1947 ई को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली । और भारत को आजादी दिलाने महात्मा गांधी का अहम भूमिका था |

महात्मा गांधी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
– महात्मा गांधी जब वकालत करने लगे तो अपना पहला केस हार गए थे |
– साल 1930 ई में महात्मा गांधी को अमेरिका की टाइम मैगज़ीन ने Man of the year की उपाधि से नवाजा था |
– पहली बार सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को 4 जून 1944 को सिंगापुर रेडियो से एक संदेश प्रशारित करते हुए ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी कहा था |
– महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था | 1948 ई में पुरस्कार मिलने से पहले उनकी हत्या हो गई |
– कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींन्द्रनाथ टैगोर ने गांधीजी को महात्मा की उपाधि दी थी |
– भारत में कुल 53 बड़ी सड़कें महात्मा गांधी के नाम पर हैं। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी कुल 48 सड़कों के नाम महात्मा गांधी के नाम पर हैं।
– महात्मा गांधी को अंग्रेजी सिखाने वाला आयरलैंड का वासी था।
– गांधी जी की हत्या बिरला भवन के बगीचे में हुई थी।
– गांधी जी का जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को स्वतंत्रता शुक्रवार को ही मिली थी तथा गांधी जी की हत्या भी शुक्रवार को ही हुई थी। – – – गांधीजी की शवयात्रा में करीब दस लाख लोग साथ चल रहे थे और 15 लाख से ज्यादा लोग रास्ते में खड़े हुए थे।
– महात्मा गांधी अपने जीवन में प्रत्येक दिन 18 किलोमीटर चलते थे जो कि उनके जीवन काल में धरती के 2 चक्कर लगाने के बराबर था।
– महात्मा गांधी की तस्वीर 1996 से भारतीय नोटों में छापी जा रही है।
– 30 जनवरी 1948 ई को गांधी जी को नाथूराम गोडसे ने दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे पूरा विश्व शोक में डूब गया था, उस दौरान 8 किलोमीटर लंबी महात्मा गांधी की शव यात्रा निकाली गई थी।