Asian games 2023 India vs Bangladesh : चीन के हांगझोई में चल रहे एशियाई गेम्स 2023 पुरुष क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बंगलादेश को 9 विकेट से हराया |

इंडिया वर्सेस बंगलादेश में बंगलादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी. और भारत 97 रन के लक्ष्य को 9.2 ओवर में ही हासिल कर लिया | अब भारत का सामना दुसरा सेमीफाइनल विजेता यानि फाइनल में पाकिस्तान या अफगानिस्तान की टीम से 7 अक्टूबर को होगा | इस तरह से भारत बंगलादेश को हराकर फाइनल में जगह बना लिया है |